मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल के सायाजी होटल में भीषण आग, 10 फीट ऊंची लपटें! डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद काबू

22 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल के सायाजी होटल में भीषण आग, 10 फीट ऊंची लपटें! डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद काबू

भोपाल के सायाजी होटल में भीषण आग, 10 फीट ऊंची लपटें! डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद काबू

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। सोमवार की सुबह जब शहर अपनी रोज़मर्रा की रफ्तार पकड़ रहा था, तभी राजधानी के नामी होटल सायाजी से उठते काले धुएं ने हड़कंप मचा दिया। भदभदा इलाके में स्थित होटल परिसर के स्टोर रूम में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में टेंट और चादरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब 10 फीट ऊंची आग की लपटें देखीं, तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


भदभदा क्षेत्र में स्थित है सायाजी होटल

यह घटना के भदभदा क्षेत्र में सैर-सपाटा के ठीक सामने स्थित सायाजी होटल में हुई। होटल कैंपस के आगे की ओर बने स्टोर रूम में सोमवार सुबह जनरेटर चालू था। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और वहां रखे टेंट, चादर और अन्य कपड़े के सामान में आग लग गई।


10 फीट ऊंची उठीं आग की लपटें

कपड़ों और टेंट में आग लगने के कारण लपटें करीब 10 फीट ऊंची उठती दिखाई दीं। आग से उठता घना धुआं भदभदा ब्रिज से भी साफ नजर आ रहा था। हालात की गंभीरता को देखते हुए माता मंदिर समेत आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। नगर निगम और पुलिस का अमला भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया।


डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

आग को फैलने से रोकने के लिए होटल के कर्मचारी भी तुरंत मोर्चे पर आ गए। दमकल कर्मियों और कर्मचारियों की संयुक्त कोशिशों के बाद करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझते ही होटल प्रबंधन और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।


होटल में ठहरे थे कई यात्री

जानकारी के मुताबिक, आग लगने के समय होटल में कई यात्री ठहरे हुए थे। हालांकि, स्टोर रूम और मुख्य होटल भवन के बीच लगभग 50 मीटर की दूरी होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से स्टोर रूम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें