
भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट ने सरकार, संगठन और कार्यकर्ताओं को लेकर अपना स्पष्ट वर्जन सामने रखा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी बधाई
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि, “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार के विश्वास और विकास के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री जी को बधाई देता हूं।”
प्रदेश कार्यालय में संवाद की नई परंपरा
उन्होंने कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद एवं समन्वय की एक अच्छी परंपरा प्रारंभ हुई है।”
कार्यकर्ता आधारित दल है भाजपा
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है, हमारे कार्यकर्ताओं को संगठन पर अटूट विश्वास है।”उन्होंने बताया कि, “पार्टी कार्यकर्ता बड़े विश्वास के साथ अपने क्षेत्र की जनसमस्याएं लेकर प्रदेश कार्यालय में आते हैं।”
जनसमस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि, “पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिन जनसमस्याओं का समाधान तत्काल नहीं किया जा सकता उन्हें संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है।”
कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा फीडबैक
उन्होंने कहा कि, “कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान प्रदेश शासन की कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी मिल रहा है, जो योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सहायक सिद्ध होगा।”
जनप्रतिनिधियों का दायित्व बताया
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि, “हम सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं को सुनें और उनका समाधान करें।”
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

