शनिवार, 02 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश की गर्मी के साथ आंधी-बारिश का दौर जारी ,आज 21 जिलों में अलर्ट

02 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश की गर्मी के साथ आंधी-बारिश का दौर जारी ,आज 21 जिलों में अलर्ट
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। इन दिनों मध्यप्रदेश में 2 तरह के मौसम एक साथ देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ तो प्रदेश में भीषण गर्मी और तपिश पड़ रही है वहीं दूसरी तरफ बारिश-आंधी और ओलावृष्टि भी हो रही है।शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहा।जबलपुर और दमोह में बारिश के साथ तेज हवाएं चली।गुरुवार से मौसम ने करवट ली है और आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव के पीछे कई कारण है।जिसमें एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का एक्टिव होना प्रमुख कारण है,साथ ही हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हैं जिसका असर प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिख रहा है


प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ज्यादा 


गुरुवार को मौसम में बदलाव के चलते पारे की बढ़ती चाल में थोड़ा कमी जरूर आई है लेकिन मध्यप्रदेश में अभी भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के पांच बड़े शहरों में राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री पहुंच गया वहीं इंदौर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री, जबलपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश में 43.1 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ खंडवा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले 4 दिनों तक प्रदेश के वीभिन्न जिलों में आंधी और बारिश का दौर रह सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें