शुक्रवार, 29 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में 2 तरह के मौसम एक साथ,भीषण गर्मी के साथ बारिश और ओलावृष्टि

29 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में 2 तरह के मौसम एक साथ,भीषण गर्मी के साथ बारिश और ओलावृष्टि
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  मध्यप्रदेश में इन दिनों एक साथ 2 तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। जहां एक और भीषण गर्मी का दौर है वहीं कुछ जिलों के आंधी, बारिश और ओलावृष्टि भी हो रही है। गुरुवार को कुछ इसी तरह का नजारा देखने में आया।नौतपे के चौथे दिन एक ओर जहां मध्यप्रदेश के खजुराहो जिले में अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अधिक रहा तो दूसरी ओर दमोह सहित कई जिलों में बारिश और ओले भी गिरे जबकि 10 शहरों में 45 डिग्री से ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया।


कल से 3 दिन लगातार आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट 


शुक्रवार को मौसम के बदले तेवर के चलते गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। शुक्रवार को किसी भी जिले में तीव्र लू का रेड अलर्ट नहीं है हालांकि 6 जिलों ग्वालियर, मुरैना,निवाड़ी, श्योपुर, टीकमगढ और छतरपुर में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किय गया है लेकिन राहत की बात यह है कि दिन में यहां भीषण गर्मी पड़ेगी वहीं शाम को बारिश और ओलावृष्टि होने के भी संकेत है।इसके अलावा राजधानी भोपाल,विदिशा,रायसेन,गुना,अशोकनगर, शिवपुरी,नीमच,नरसिंहपुर,मंदसौर,राजगढ़, शाजापुर,नीमच, मंदसौर,कटनी,पन्ना,सतना,मैहर और उमरिया सहित 27 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है लेकिन गर्मी भी अपने तीखे तेवर दिखा रही है।मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में नौतपा में बारिश होने का ट्रेंड है जो इस साल भी बदस्तूर जारी रहेगा। इसके चलते 30 मई से 1 जून तक लोकल क्लाउडिंग के चलते नमी और आर्द्रता से बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं वहीं इस दौरान भीषण गर्मी का सिलसिला भी जारी रहेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें