बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे की दोहरी मार,फिलहाल राहत के आसार नहीं

19 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे की दोहरी मार,फिलहाल राहत के आसार नहीं

मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे की दोहरी मार,फिलहाल राहत के आसार नहीं

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड के सीजन के शुरू होने के साथ ही  कड़ाके की सर्दी का जो दौर शुरू हुआ था वह अभी भी बदस्तूर जारी है। नवंबर के महीने में सर्दी के कई सालों के रिकॉर्ड टूटे थे अब दिसंबर के महीने में भी ऐसा ही कुछ होने के आसार नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता इन दिनों कड़ाके की सर्दी के साथ ही कोहरे की दोहरी मार भी झेल रही है। हालांकि विंड पैटर्न के बदलने के चलते इस साल ग्वालियर चंबल संभाग से ज्यादा सर्दी मालवा संभाग में पड़ रही है वहीं पचमढ़ी से ज्यादा सर्द भोपाल है। बीते 24 घंटे की बात करें तो राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के चलते खासतौर से सुबह के समय परिवहन के साधनों पर काफी असर पड़ रहा है बस ट्रेन और फ्लाइट तीनों ही अपने समय से विलंब से चल रही है साथ ही कई फ्लाइटों को ग्राउंड क्लीयरेंस नहीं मिलने से परेशानी भी आ रही है।

पहाड़ों पर बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम का मिला-जुला असर

मध्य प्रदेश में सर्दी के पीछे होने के पीछे कई वजह देखी जा रही हैं। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के साथ ही जम्मू के पास एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते ठंड काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही जमीन से 12.6 किलोमीटर ऊपर 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई असर नजर नहीं आ रहे हैं। दिसंबर के पूरे महीने में सर्दी का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही नए साल का स्वागत भी कड़ाके की ठंड के साथ होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें