मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्य प्रदेश में ₹28,200 करोड़ से अधिक की विदेशी निवेश परियोजनाएं ग्राउंडब्रेकिंग चरण में, सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी

14 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्य प्रदेश में ₹28,200 करोड़ से अधिक की विदेशी निवेश परियोजनाएं ग्राउंडब्रेकिंग चरण में, सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश में विदेशी कंपनियों के बड़े निवेश अब कागजी समझौतों से आगे बढ़कर निर्माण और क्रियान्वयन के चरण में पहुंच चुके हैं। आठ देशों की 10 प्रमुख निवेश परियोजनाएं, जिनका कुल मूल्य ₹28,200 करोड़ से अधिक है, प्रदेश में ग्राउंडब्रेकिंग चरण में हैं।


यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी टेक ग्रोथ कांक्लेव 3.0 के दौरान साझा की। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों की कंपनियां प्रदेश में डेटा सेंटर, फार्मास्यूटिकल्स, फूड प्रोसेसिंग, स्पेशियलिटी फिल्म्स, मेडिकल डिवाइस, टेक्सटाइल, ऊर्जा और फुटवियर जैसे क्षेत्रों में निवेश कर रही हैं।


किन देशों की कंपनियां कर रही हैं निवेश

मुख्यमंत्री के अनुसार निवेश करने वाली कंपनियां स्पेन, कनाडा, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, दक्षिण कोरिया, आयरलैंड तथा इंडो-जर्मन सहयोग से जुड़ी हैं।


इनमें प्रमुख परियोजनाएं इस प्रकार हैं—

- स्पेन की सबमर इंडिया प्रा. लि. द्वारा भोपाल में लगभग ₹20,000 करोड़ (2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का एआई-रेडी डेटा सेंटर।

- कनाडा की मैक्केन फूड की ₹3,800 करोड़ की फूड प्रोसेसिंग इकाई।

- यूनाइटेड किंगडम की हेलियन (जीएसके) की ₹3,000 करोड़ की फार्मास्यूटिकल्स परियोजना।

- जापान की टोपान स्पेशियलिटी फिल्म्स की ₹1,100 करोड़ की स्पेशियलिटी फिल्म्स इकाई।


अन्य निवेश परियोजनाओं पर भी जारी है काम

बड़े निवेशों के अलावा कई अन्य विदेशी परियोजनाओं का काम भी आगे बढ़ रहा है।

- अमेरिका की ट्रूयर स्पिलट वाटर्स की ₹500 करोड़ की रिन्यूएबल एनर्जी परियोजना।

- दक्षिण कोरिया की बू यंग स्कीकार्प की ₹225 करोड़ की लेदर एवं फुटवियर इकाई।

- एफीबार का ₹207 करोड़ का मेडिकल डिवाइस पार्क।

- आयरलैंड की फेलिक्स जेनेरिक्स की ₹134 करोड़ की फार्मास्यूटिकल्स इकाई।

- यूनाइटेड किंगडम की क्लिनीसप्लाइज का ₹127 करोड़ का मेडिकल डिवाइस पार्क।

- इंडो-जर्मन सहयोग से टीडब्ल्यूई ओबीटी प्रा. लि. की ₹126 करोड़ की टेक्सटाइल इकाई।


पारस सेमीकंडक्टर्स का ₹6,000 करोड़ का प्रस्तावित निवेश

कांक्लेव में पारस सेमीकंडक्टर्स के सीईओ संतोष कुमार ने बताया कि कंपनी मध्य प्रदेश में लगभग ₹6,000 करोड़ का निवेश करेगी। इस निवेश के तहत भारत की पहली अत्याधुनिक एडवांस्ड हेटेरोजीनियस पैकेजिंग ओसेट (Outsourced Semiconductor Assembly and Test) इकाई स्थापित की जाएगी।


टेक ग्रोथ कांक्लेव पर उद्योग जगत की प्रतिक्रिया

सीटीआरएलएस के रणनीति प्रमुख सिद्धार्थ रेड्डी ने कहा कि मध्य प्रदेश की तीनों टेक ग्रोथ कांक्लेव में शामिल होना उनके लिए सकारात्मक अनुभव रहा है।

वहीं एस्टेरा लैब्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (आईटी) एवं प्रबंध निदेशक शिवानंद आर. कोटेश्वर का कहना था कि भविष्य में मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनने की क्षमता रखता है, जहां अंतरिक्ष (स्पेस) में डेटा सेंटर स्थापित किए जा सकें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें