बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP Home Guards 79th Foundation Day: CM मोहन यादव का ऐलान—5 हजार भर्ती, इनाम और आवास सुविधा

06 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP Home Guards 79th Foundation Day: CM मोहन यादव का ऐलान—5 हजार भर्ती, इनाम और आवास सुविधा

MP Home Guards 79th Foundation Day: CM मोहन यादव का ऐलान—5 हजार भर्ती, इनाम और आवास सुविधा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आज देशभक्ति और सेवा भावना के रंग में रंगी रही। होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा का 79वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। लाल परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जवानों की सलामी ली और उन्हें सुरक्षा व जागरूकता को लेकर कई अहम संदेश दिए।


सिंहस्थ के लिए 5 हजार होम गार्ड्स की भर्ती

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बेगा, सहरिया और भारिया समुदाय के लिए विशेष बटालियन बनाने की भी घोषणा की।


‘मुख्यमंत्री अदम्य साहस पुरस्कार’ का ऐलान

सीएम ने मुख्यमंत्री अदम्य साहस पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि यह पुरस्कार अब हर साल दिया जाएगा। इसके तहत 10 टीमों को 51-51 हजार रुपए का सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने होम गार्ड जवानों के लिए अनुकंपा अनुदान राशि बढ़ाने की घोषणा भी की।


हर देवालय में प्राथमिकता और आवास की योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर देवालय में होमगार्ड जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सरकार उन्हें स्थाई आवास उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। इसके अलावा, उन्होंने दो महीने के सेवा बाध्यकाल को समाप्त करने का ऐलान भी किया।


“न पुलिस से कम, न पुलिस से अलग” — सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड्स की भूमिका को नमन है।

 उन्होंने कहा, "होमगार्ड न पुलिस से कम हैं और न पुलिस से अलग। जहां जरूरत पड़ती है, वहां होमगार्ड हमेशा मौजूद रहते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ के दौरान होमगार्ड्स ने जलदूतों की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और पिछले साल होमगार्ड्स ने 5 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई है।


राज्य की सुरक्षा में होम गार्ड्स की अहम भूमिका

होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा बल प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, दुर्घटनाओं में सहायता और राहत कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं। स्थापना दिवस उनके साहस, सेवा भावना और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें