बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP में ठंड का प्रचंड प्रहार! 25 शहर 10°C से नीचे, शहडोल 3°C—48 घंटे का शीतलहर अलर्ट जारी

11 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP में ठंड का प्रचंड प्रहार! 25 शहर 10°C से नीचे, शहडोल 3°C—48 घंटे का शीतलहर अलर्ट जारी

MP में ठंड का प्रचंड प्रहार! 25 शहर 10°C से नीचे, शहडोल 3°C—48 घंटे का शीतलहर अलर्ट जारी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश में दिसंबर के दूसरे सप्ताह के साथ ही ठिठुरन तेजी से बढ़ने लगी है। बर्फीली हवाओं और लगातार गिरते तापमान ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। प्रदेश के 25 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिसके बाद मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।शहडोल के कल्याणपुर में पारा लुढ़ककर 3°C, जबकि इंदौर में न्यूनतम तापमान 5.4°C दर्ज हुआ।


कई शहरों में रिकॉर्ड गिरावट – बढ़ी ठिठुरन

बीती रात से लेकर सुबह तक भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शाजापुर और शहडोल में ठंड का तीखा असर देखने को मिला। इंदौर जिला तीव्र शीतलहर की चपेट में है, जहां तापमान सामान्य से लगभग 2°C कम रहा। भोपाल संभाग में तापमान सामान्य से 5°C तक नीचे रहा और उज्जैन संभाग में तापमान सामान्य से 3.1°C कम रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल के कल्याणपुर में 3°C रहा, वहीं सबसे अधिक तापमान आगर में 15.1°C दर्ज किया गया।


यलो अलर्ट: बिना जरूरत घर से न निकलें

मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर में यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है की, रात और सुबह के समय बेवजह बाहर न निकलें। बाहर जाएं तो गर्म कपड़ों का अनिवार्य उपयोग करें। तेज हवाएं तापमान को और अधिक कम महसूस करा रही हैं, सावधानी जरूरी है


प्रमुख शहरों का तापमान (पिछली रात)

उमरिया : 4.9°C

पचमढ़ी : 5.2°C

रीवा : 5.8°C

भोपाल : 6.8°C

नौगांव : 7°C

छिंदवाड़ा : 7.8°C

शिवपुरी : 8°C

उज्जैन : 8.7°C

ग्वालियर : 9.3°C


जेट स्ट्रीम का असर: ठंड क्यों बढ़ी?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय जेट स्ट्रीम का प्रभाव अब मध्य प्रदेश तक पहुंच रहा है। यह हवाएं जमीन से लगभग 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी/घंटा की रफ्तार से बह रही हैं। इसी कारण प्रदेश में ठंड और अधिक बढ़ गई है और गुरुवार को भी शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें