
भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के तहत आज 103 पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। इनमें 4 पंच, 79 सरपंच और 5 जिला पंचायत सदस्य पद शामिल हैं।
प्रदेश में कुल 4,235 पदों पर उपचुनाव प्रस्तावित था। चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ 604 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए, जबकि कई पदों पर नामांकन ही नहीं आया। कुछ सीटें न्यायालय की रोक के चलते मतदान में शामिल नहीं हैं।
103 पदों पर मतदाता कर रहे मतदान
आज होने वाले पंचायत उपचुनाव में पदों का ब्योरा इस तरह है:
4 पंच पद
79 सरपंच पद
5 जिला पंचायत सदस्य पद
इन पदों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतगणना कराई जाएगी।
3 अक्टूबर को होगी मतगणना
पंचायत उपचुनाव के लिए मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से विकासखंड मुख्यालय पर शुरू होगी। सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य पदों के नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य और पंच पदों के परिणाम 5 अक्टूबर को जारी होंगे।
सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भी मुकाबला
आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष सीट के लिए भी आज मतदान हो रहा है। इस चुनाव में बीजेपी ने प्रदीप सोनी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की ओर से विष्णु पाटीदार प्रत्याशी हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

