
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून लगातार मजबूत बना हुआ है। अब तक राज्य में तय बारिश का करीब 25 प्रतिशत यानी 9.4 इंच पानी दर्ज किया जा चुका है, जबकि 32 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे जुलाई महीने बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके चलते प्रदेश में वर्षा का कुल आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।
अगले 4 दिन सक्रिय रहेगा मानसून
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले 4 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। मौसम की गतिविधियां लगातार बनी रहने के संकेत हैं।
पन्ना और सतना के लिए भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पन्ना और सतना जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे में इन दोनों जिलों में 4 इंच या उससे अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में भी बारिश के आसार
बारिश का अनुमान जिन जिलों में जताया गया है, उनमें शामिल हैं—
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी
जुलाई में और बढ़ सकता है बारिश का आंकड़ा
अब तक प्रदेश में 9.4 इंच बारिश दर्ज होने के बाद मौसम विभाग का मानना है कि जुलाई के दौरान लगातार वर्षा होने से कुल बारिश का प्रतिशत और बढ़ सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

