गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के पंजीयन में देश में मध्यप्रदेश का चौथा स्थान, जिलों में बैतूल स्थान पर

10 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के पंजीयन में देश में मध्यप्रदेश का चौथा स्थान, जिलों में बैतूल स्थान पर
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना में 15 जनवरी से 8 मार्च 2026 तक आयोजित विशेष पंजीयन अभियान में श्रमिकों के पंजीयन में मध्यप्रदेश ने देश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। बैतूल जिले में सर्वाधिक 1771 पंजीयन हुए हैं। वहीं, बैतूल जिला देश के जिलों में दूसरे स्थान पर और नर्मदापुरम 1501 पंजीयन के साथ तीसरे स्थान पर है।


असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार आदि जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है और मासिक आमदनी 15 हजार रुपए से कम है, उनके लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना शुरू की गई है। योजना में पंजीकृत श्रमिक को 60 वर्ष की आयु के बाद प्रतिमाह 3 हजार रुपए मासिक पेंशन दिए जाने का प्रावधान है।


 इस योजना में श्रमिक और सरकार की ओर से अंशदान दिया जाता है। अंशदान की राशि श्रमिक की आयु अनुसार 55 रुपए से 200 रुपए तक निर्धारित है। यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो पति/पत्नी को पेंशन का 50 प्रतिशत (1500 रुपए) दिए जाने के प्रावधान है। इस योजना में पंजीयन कॉमन सर्विस सेंटर अथवा maandhan.in Portal पर आधार कार्ड और बैंक खाते के साथ किया जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें