बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पानी बचाने में देश में तीसरे स्थान पर है मध्यप्रदेश, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- अभियान से सब जुड़े, सभी अपना सहयोग दें

22 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। - फाइल फोटो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। - फाइल फोटो

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि जल बचाने में समाज की भागीदारी जरूरी है, इसीलिये प्रदेश में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' चलाया जा रहा है। इस अभियान से सब जुड़े, सभी अपना सहयोग दें, हम सबको मिल-जुलकर यह करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान की सफलता है कि मध्यप्रदेश जल संचयन के मामले में नेशनल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आया है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पानी बचाना हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। हम सालों से इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के जरिए जल संरक्षण को जल आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। प्रदेश में जल संरक्षण के लिए लगभग 6 हजार 278 करोड़ का वित्तीय लक्ष्य तय किया गया है। विभिन्न श्रेणियों के कुल 2.44 लाख से अधिक जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्य चिन्हित कर करीब 6 हजार 236 करोड़ रुपये की लागत से जल विकास-निकास एवं विस्तार कार्य कराए जा रहे हैं। 


मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को अपने प्रभार के जिलों में इस अभियान की नियमित समीक्षा करने और जल संचायन के लिए आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को मिली विशेष उपलब्धियों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा में 15 अप्रैल को पिछले 16 साल का सर्वश्रेष्ठ परिणाम आया। इसमें बेटियां अव्वल रहीं। वहीं, प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च तक संकल्प से समाधान अभियान चलाया गया। सरकार को 45.69 लाख से अधिक आवेदन मिले। इनमें से 47.68 लाख प्रकरणों का समाधान करते हुए 99.90 प्रतिशत आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। 


नारी शक्ति वंदन पर विशेष एक दिवसीय विधानसभा सत्र 27 अप्रैल को

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण को विशेष जानकारी देते हुए बताया कि आगामी सोमवार, 27 अप्रैल को विधानसभा की एक दिवसीय विशेष बैठक नियत की गई है। बैठक में नारी शक्ति वंदन- महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण के लिये चर्चा होगी। महिला मंत्रीगण विभागवार चर्चा में नेतृत्व करेंगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें