शनिवार, 01 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश,अगस्त में अच्छी बारिश की उम्मीद

01 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश,अगस्त में अच्छी बारिश की उम्मीद
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में 24 जून को मानसून ने दस्तक दी थी जिसके बाद से अब तक प्रदेश की सामान्य बारिश का कोटा भी पूरा नहीं हो सका है।जून में देर आया मानसून और जुलाई के पहले पखवाड़े में बारिश को लगे ब्रेक के बाद ऐसी स्थिति बनी है। हालांकि जुलाई के दूसरे पखवाड़े में जहां प्रदेश में सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई थी वहीं यह कोटा अब घटकर 13 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में एक्टिव मानसून सिस्टम अगर स्ट्रॉन्ग रहता है तो अगस्त में बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद है। शुक्रवार को प्रदेश के मालवा - निमाड़ संभाग में तेज बारिश का दौर रहा।इस दौरान खंडवा,बड़वानी,खरगोन,धार,बुरहानपुर,रतलाम सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।खंडवा में 24 घंटे में 7.6 इंच और बुरहानपुर में 7 इंच पानी बरस गया।मौसम विभाग के अनुसार आज से तेज बारिश का दौर थम सकता है हालांकि हल्की और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।


प्रदेश के मात्र 13 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश 


जुलाई का महीना बीत चुका है लेकिन प्रदेश के मात्र 13 जिलोंइंदौर,देवास,सीहोर,राजगढ़,बुरहानपुर,मऊगंज,

उमरिया,शहडोल,टीकमगढ़,खंडवा,खरगोन,बड़वानी और भिंड में ही सामान्य से ज्यादा पानी बरसा है वहीं राजधानी भोपाल,उज्जैन,श्योपुर,शिवपुरी,अनुपपुर,बालाघाट,छतरपुर,छिंदवाड़ा,दमोह,जबलपुर,कटनी,मैहर,मंडला,नरसिंहपुर,निवाड़ी,रीवा,पन्ना,सागर,सतना,पांढुर्णा,सीधी,सिंगरौली,आगर-मालवा,गुना,ग्वालियर,हरदा,झाबुआ,मुरैना,नीमच,रायसेन,रतलाम,शाजापुर,नर्मदापुरम सहित 42 जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है।अगर राजधानी भोपाल की बात करें तो जुलाई के महीने का सामान्य बारिश का कोटा 14.48 इंच है जबकि इस साल मात्र 10.31 इंच ही पानी बरसा है जो सामान्य से 4.16 इंच कम है।पिछले 10 सालों में दूसरी बार ऐसी स्थिति बनी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें