बुधवार, 20 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भीषण गर्मी और लू की चपेट में मध्यप्रदेश, अधिकतम तापमान पहुंचा 46.8 पर

19 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भीषण गर्मी और लू की चपेट में मध्यप्रदेश, अधिकतम तापमान पहुंचा 46.8 पर
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  इस साल पूरा मध्यप्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी के प्रकोप के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम निरंतर जारी है।पारे की बढ़ती चाल से कई सालों के रिकॉर्ड टूट गए हैं।जहां सुबह से ही गर्मी का अहसास होना शुरू हो जाता है वहीं रात में भी गर्मी और उमस के चलते जीना दूभर हो चला है।सोमवार को मध्यप्रदेश के खजुराहो जिले में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री पर पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।नौगांव में पारा 46 डिग्री दर्ज हुआ वहीं 22 शहरों में 44 डिग्री से अधिक तापमान रहा।  प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 44 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री, जबलपुर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। 


33 जिलों में लू का अलर्ट जारी


प्रदेश में मंगलवार को प्रदेश के भिंड,दतिया, निवाड़ी,टीकमगढ़ और छतरपुर में तीव्र लू और भोपाल, इंदौर, उज्जैन,नीमच, मंदसौर,देवास, रतलाम,शाजापुर,धार,बड़वानी,खरगोन, बुरहानपुर,सीहोर,विदिशा सहित 28 जिलों में लू चलने का अलर्ट है।यहां अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री तक रह सकता है। वहीं जबलपुर, झाबुआ,अलीराजपुर,हरदा, नर्मदापुरम,बैतूल, छिंदवाड़ा,पांढुर्णा, सिवनी,बालाघाट,मंडला, डिंडोरी,अनुपपुर सहित 22 जिलों में तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी दी गई है।यहां तापमान 40 से 43 डिग्री पहुंच सकता है।मौसम विभाग के अनुसार पारे में बढ़ोतरी का क्रम फिलहाल जारी रहेगा। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से गर्मी में अधिक से अधिक पानी या शीतल पेय पीकर बॉडी को हाईड्रेट करने के लिए कहा है। साथ ही धूप में निकलने पर चेहरे को ढंक कर रखने के लिए भी कहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें