
भोपाल। इन दिनों पूरा मध्यप्रदेश ही ठंड की चपेट में है। सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। नवंबर के पहले सप्ताह से ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड का जो दौर शुरू हुआ तो वह अब भी बरकरार है।गुरुवार को भोपाल,इंदौर सहित प्रदेश के 12 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया।जिनमें राजगढ़ 7.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे सर्द रहा वहीं पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों में राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री,इंदौर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री,ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री,उज्जैन का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा।
2 दिन बाद शीतलहर से राहत के आसार
भोपाल में सर्दी ने नवंबर में पिछले 84 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया वहीं इंदौर में भी पिछले 25 सालों में सबसे ज्यादा सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन प्रदेश में शीतलहर चलेगी उसके बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के आसार नजर आ रहे हैं हालांकि पूरे माह ही प्रदेश तेज ठंड की चपेट में नजर आएगा। 22 नवंबर को दक्षिण पूर्वी खड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है जिसके चलते ठंड में थोड़ी राहत मिल सकती है।इस साल सर्दी का सीजन भी ज्यादा लंबा चलने की संभावना है। मार्च के महीने में पहले पखवाड़े तक इसका असर रह सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

