बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी,उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन

05 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी,उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन

मध्यप्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी,उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में नवंबर की शुरुआत के साथ ही तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी हो गया था और कड़ाके की ठंड पड़ने लगी थी। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट के दौरान जारी है हालांकि विंड पैटर्न में बदलाव के चलते कभी प्रदेश में हवाएं उत्तरी हो जाते हैं तो कभी उत्तरी पूर्वी और कभी दक्षिणी।  इस वजह से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। इस सीजन में मध्य प्रदेश में सर्दी के कई सालों के रिकॉर्ड टूट गए हैं भोपाल में नवंबर में 5.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो अभी तक का ओवर ऑल रिकॉर्ड है। गुरुवार को हवा का रुख एक बार फिर उत्तर पूर्वी होने से राजधानी भोपाल में तापमान में ढाई डिग्री का उछाल देखा गया। गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

आज से कड़ाके की सर्दी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से सर्दी का दौर बढ़ने की संभावना है साथ ही अगले तीन-चार दिन में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट होने का अनुमान लगाया जा रहा है ऐसे में प्रदेश में एक बार फिर तेज कड़ाकेकी सर्दी पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार से एक बार फिर हवाओं का रुख उत्तरी होने की संभावना है इसके कारण आने वाले दिनों में अच्छी खासी सर्दी पड़ेगी। मध्य भारत में बना प्रेरित चक्रवात भी अब कमजोर हो गया है जिसके चलते उत्तरी हवाएं सीधी आएंगी इससे तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें