सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कर्तव्यपथ पर छाया मध्यप्रदेश, अहिल्याबाई होलकर को समर्पित झांकी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर बटोरी वाहवाही

26 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कर्तव्यपथ पर छाया मध्यप्रदेश, अहिल्याबाई होलकर को समर्पित झांकी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर बटोरी वाहवाही

कर्तव्यपथ पर छाया मध्यप्रदेश, अहिल्याबाई होलकर को समर्पित झांकी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर बटोरी वाहवाही

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। दिल्ली का कर्तव्यपथ, देश की शान और संस्कारों का मंच… और इसी मंच पर जब मध्यप्रदेश की झांकी आगे बढ़ी, तो हर आंख ठहर गई। 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर को समर्पित यह झांकी जैसे पूरे भारत के सामने प्रदेश की आत्मा को जीवंत कर गई।


तालियों से गूंज उठा कर्तव्यपथ

जैसे ही मध्यप्रदेश की झांकी कर्तव्यपथ से गुजरी, दर्शक दीर्घा में बैठे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तालियां बजाते नजर आए। यह पल मध्यप्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक बन गया।


सीएम डॉ मोहन यादव का संदेश

झांकी का वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिखा, “77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी को समर्पित मध्यप्रदेश की भव्य झांकी ने राष्ट्र को गौरव से भर दिया। यह मातृशक्ति, सनातन परंपरा और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त उद्घोष है।”


‘विरासत को सहेजकर समृद्धि की ओर’

एमपी बीजेपी ने भी झांकी का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह प्रस्तुति ‘विरासत को सहेजकर समृद्धि की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश’ की भावना को साकार कर रही है। झांकी में नारी सशक्तिकरण, सुशासन और न्याय की प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को भव्य रूप में दिखाया गया।


गौरवशाली अतीत से उज्ज्वल भविष्य तक

इस झांकी में मध्यप्रदेश के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकासशील भविष्य की झलक देखने को मिली। प्रदेश की अस्मिता, संस्कार और विकास की यात्रा को पूरे देश के सामने गर्व के साथ प्रस्तुत किया गया।


नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा, “आज कर्तव्यपथ पर मध्यप्रदेश की झांकी आत्मगौरव का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आई। यह झांकी बताती है कि मध्यप्रदेश अपनी जड़ों से जुड़ा है और आत्मविश्वास के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें