मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट और इकोसिस्टम अवार्ड्स 11 और 12 जनवरी को रवींद्र भवन में, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

02 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Poster

Poster

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट और इकोसिस्टम अवार्ड्स 2026 का आयोजन 11 और 12 जनवरी को रवीन्द्र भवन में होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। इस समिट का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग की ओर से किया जा रहा है।

समिट का आयोजन प्रदेश में स्टार्टअप और नवाचार इकोसिस्टम को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय पहल के रूप में होगा। इससे राज्य में उद्यमिता, नवाचार व समावेशी आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही समिट का उद्देश्य स्टार्टअप्स, निवेशकों, इनक्यूबेटर्स, उद्योग जगत के लीडर, शैक्षणिक और वित्तीय संस्थानों तथा शासकीय विभागों के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है जिससे नवाचार आधारित उद्यमशील विकास को गति दी जा सके। 

 

उद्घाटन सत्र के दौरान “स्टार्टअप सक्सेस स्टोरीज़ कंपेंडियम” का विमोचन भी किया जाएगा। इसमें राज्य के उल्लेखनीय स्टार्टअप्स की सफल कहानियां शामिल होंगी। 11 जनवरी को इकोसिस्टम सुदृढ़ीकरण व प्रारंभिक चरण के निवेश संवाद पर केंद्रित होगा। इसमें इनक्यूबेटर सस्टेनेबिलिटी पर मास्टरक्लास, एग्री एफपीओ को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने पर विषयगत चर्चा, स्टार्टअप पिचिंग का क्वालिफायर राउंड तथा निवेशकों एवं इकोसिस्टम लीडर्स के साथ क्लोज्ड-डोर नेटवर्किंग डिनर होगा।

 

दूसरे दिन का कार्यक्रम 

दूसरा दिन 12 जनवरी 2026 को रणनीतिक सहभागिता, मान्यता और सेक्टर-विशिष्ट ज्ञान साझा करने पर केंद्रित रहेगा। इसमें स्टार्टअप पिचिंग के फाइनल राउंड, मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव की ओर से उद्घाटन व प्रदर्शनी का शुभारंभ, स्टार्टअप सक्सेस स्टोरीज़ कंपेंडियम का विमोचन, एमपी स्टार्टअप इकोसिस्टम अवार्ड्स-2026 का वितरण तथा प्राथमिकता वाले विषयों पर सेक्टर-विशिष्ट सत्र शामिल होंगे। एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप राज्य में स्टार्टअप विकास के लिए नीतिगत पहलों और भविष्य की रूपरेखा को प्रस्तुत करेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें