
भोपाल। रवींद्र भवन में 11 और 12 जनवरी को मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट का आयोजन होने जा रहा है। समिट में राज्य एवं देश भर से स्टार्ट-अप्स, निवेशक, इनक्यूबेटर्स, उद्योग प्रतिनिधि, शैक्षणिक संस्थान एवं अन्य हितधारक सहभागिता करेंगे। 12 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सहभागिता रहेगी। आयोजन की तैयारियां जोरों पर है।
आयुक्त, एमएसएमई दिलीप कुमार ने स्टार्टअप्स, नव प्रवर्तकों, उद्यमियों, निवेशकों, इनक्यूबेटर्स और स्टार्टअप इको-सिस्टम से जुड़े हितधारकों का आह्वान किया है कि वे इस समिट में सक्रिय रूप से सहभागिता करें। आयुक्त एमएसएमई ने कहा कि स्टार्टअप्स नवाचार-आधारित विकास और रोजगार सृजन की आधारशिला है। यह समिट स्टार्टअप्स के लिए अपने विचारों, उत्पादों एवं समाधानों को प्रदर्शित करने, निवेशकों व नीति-निर्माताओं से संवाद स्थापित करने के साथ मध्यप्रदेश के सशक्त स्टार्टअप इको-सिस्टम का हिस्सा बनने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
आयुक्त, एमएसएमई का कहना है कि यह समिट स्टार्टअप्स को निवेश, नेटवर्किंग, नीति संवाद एवं नवाचार प्रदर्शन का एक सशक्त मंच प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘विकसित एम.पी. @2047’ विज़न को सकारात्मक गति देने और अधिक सुदृढ़ करने के साथ ही स्टार्टअप इको-सिस्टम को अगले स्तर तक ले जाने के उद्देश्य से आयोजन किया जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

