मंगलवार, 26 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

नौतपा के पहले ही दिन खूब तपा मध्यप्रदेश,अधिकतम तापमान पहुंचा रिकॉर्ड 47.2 डिग्री

26 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नौतपा के पहले ही दिन खूब तपा मध्यप्रदेश,अधिकतम तापमान पहुंचा रिकॉर्ड 47.2 डिग्री
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  सोमवार से मध्यप्रदेश में नौतपे की शुरुआत हो चुकी है। नौतपा के पहले ही दिन प्रदेश के खजुराहो जिले में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री जा पहुंचा जबकि 13 शहरों में 44 डिग्री से ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफदिखाई दिया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को मौसम विभाग ने 5 जिलों निवाड़ी,टीकमगढ़,छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है।वहीं रीवा, मैहर,सीधी, सिंगरौली,मऊगंज, जबलपुर और मंडला सहित 18 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा राजधानी भोपाल,ग्वालियर, उज्जैन,विदिशा, रायसेन,सीहोर, मुरैना,शिवपुरी,रतलाम, खरगौन सहित 22 जिलों में तीव्र लू का यलो अलर्ट है।


भीषण गर्मी के बीच बारिश की एंट्री


सोमवार को नौतपा में एक ओर जहां भीषण गर्मी का आलम रहा वहीं मौसम ने भी करवट ली और कुछ जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में नौतपा में बारिश होने का ट्रेंड है जो इस साल भी बदस्तूर जारी रहेगा। इसके चलते 28 मई तक प्री मानसून की दस्तक के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 14 जिलों में पानी गिरने की संभावना जताई है। वहीं अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी का सिलसिला चलता रहेगा।मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी के चलते एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। लोगों से गर्मी में अधिक से अधिक पानी या शीतल पेय पीकर बॉडी को हाईड्रेट करने के लिए कहा है। साथ ही धूप में निकलने पर चेहरे को ढंक कर रखने के लिए भी कहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें