बुधवार, 18 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh
मध्यप्रदेश में चिलचिलाती धूप और तपिश से मिलेगी राहत,4 दिन बारिश का अलर्ट जारी
18 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में चिलचिलाती धूप और तपिश से मिलेगी राहत,4 दिन बारिश का अलर्ट जारी
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब प्रदेश में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।प्रदेश के कई जिलों में आज से बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। करीब 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में भी इसका असर साफ तौर पर देखने को मिलेगा। तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है।


प्रदेश में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री


गौरतलब है कि मार्च के महीने में ही प्रदेश का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका था और कई इलाकों में लू के हालात बनने लगे थे। बीते 24 घंटों में खरगोन प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल में 35.2, इंदौर में 34.9, उज्जैन में 35.5 और जबलपुर में 36.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।हालांकि, फिलहाल मिल रही राहत ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। मौसम विभाग ने अप्रैल और मई के महीनों में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। अनुमान है कि इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है और इस साल गर्मी कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है।ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासतौर पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की गई है। यदि जरूरी हो, तो चेहरे को ढंककर निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। बदलते मौसम के इस दौर में सतर्कता ही सुरक्षा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें