रविवार, 21 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश पर्यटन के ‘रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन’ को मिला ‘स्कॉच गोल्ड अवार्ड-2026’, जानें- क्यों दिया गया…

21 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश पर्यटन के ‘रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन’ को मिला ‘स्कॉच गोल्ड अवार्ड-2026’, जानें- क्यों दिया गया…
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने अपने ‘रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन’ के लिए ‘स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2026’ प्राप्त किया है। यह सम्मान राज्य में सतत, समुदाय-केंद्रित और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए गए कदमों के लिए दिया गया है।


नई दिल्ली में आयोजित 108वें स्कॉच समिट ‘विकसित भारत’ के अंतर्गत ‘स्कॉच गोल्ड अवार्ड दिया गया। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से रेसिडेंट मैनेजर देवेंद्र राय ने सम्मान ग्रहण किया। मध्यप्रदेश पर्यटन की ओर से संचालित ‘रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन’ स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पर्यटन के माध्यम से आजीविका संवर्धन, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।


यह सम्मान न केवल मध्यप्रदेश पर्यटन की अभिनव एवं दूरदर्शी कार्यप्रणाली की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है, बल्कि राज्य को जिम्मेदार एवं सतत पर्यटन के क्षेत्र में एक अग्रणी मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है। समारोह में देशभर से नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें