बुधवार, 08 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एमपी में 3 साइक्लोन एक्टिव, 18 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट; 60 किमी/घंटा तक चलेगी तेज आंधी

08 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एमपी में 3 साइक्लोन एक्टिव, 18 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट; 60 किमी/घंटा तक चलेगी तेज आंधी
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। एक साथ 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने से कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है।


किन जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट

IMD भोपाल के अनुसार, बुधवार को दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओले गिरने की संभावना है। इसके अलावा 18 जिलों—ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली समेत कई इलाकों में 24 घंटे के भीतर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है…


मंगलवार को कई जिलों में बदला मौसम

मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। भिंड, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, गुना और रीवा जैसे जिलों में कहीं तेज आंधी चली तो कहीं बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई…


इन शहरों में हुई तेज बारिश, कहीं चली धूल भरी आंधी

शिवपुरी, दतिया, धार, पीथमपुर और झाबुआ में तेज बारिश देखने को मिली। वहीं रतलाम में मौसम का अलग ही रूप दिखा, जहां धूल भरी तेज हवाएं चलीं, जिससे विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई…


11 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा, जिससे आने वाले दिनों में मौसम और ज्यादा अस्थिर हो सकता है।


कितनी तेज चलेगी आंधी?

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में आंधी की रफ्तार 40 से 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं बाकी क्षेत्रों में भी 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।


कब बदलेगा मौसम?

विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम का असर खासतौर पर दोपहर बाद ज्यादा देखने को मिलेगा। यानी सुबह सामान्य रहने के बाद अचानक दोपहर या शाम को तेज हवाएं, बारिश या ओले गिर सकते हैं—इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें