शनिवार, 03 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

31 दिसंबर 2029 तक नशा मुक्त हो जाएगा मध्यप्रदेश: अमित शाह

03 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
31 दिसंबर 2029 तक नशा मुक्त हो जाएगा मध्यप्रदेश: अमित शाह
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अभिभावकों और खासतौर पर माताओं को आश्वासन दिया है कि 31 दिसंबर 2029 तक मध्य प्रदेश नशा मुक्त हो जाएगा। बेटे-बेटी के लिए नशे की जगह नहीं होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बीएचईएल, दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक हर क्षेत्र में देश नंबर वन होगा। श्वेत क्रांति 2.0 के तहत देश में 75000 नई सहकारी डेयरी बनाने का लक्ष्य है। इसमें से सर्वाधिक देरी एमपी में बनेगी। एमपी के गोपालकों एक-एक ग्राम गोबर का मूल्य मिल जाए इस दिशा में काम किया जाएगा


केंद्रीय गृह मंत्री ने उज्जैन के 255 करोड़ के डेरी प्लांट का भूमिपूजन किया। इसके साथ भोपाल के फर्मेंटेड मिल्क प्रोडक्ट प्लांट एवं राज्य स्तरीय केंद्रीय गुणवत्ता लैब व शिवपुरी के मिनी डेयरी संयंत्र का लोकार्पण किया। गोपालक दीदियों का सम्मान करने के साथ दुग्ध संघ के पशुपालकों को बोनस,गौशालाओं को सहायता और कामधेनु योजना स्वीकृत पत्र का वितरण किया। 


कांग्रेस के 75 सालों में महज 14 करोड़ 7 लाख टन दूध का उत्पादन 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2014 तक कांग्रेस के 75 साल में दूध का उत्पादन 14 करोड़ 7 लाख तक पहुंचा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में ही दूध का उत्पादन 25 करोड़ टन तक पहुंच गया। भाजपा की सरकार है लगन से पशुपालकों के लिए काम कर रही है। मांग के बाद भी कांग्रेस ने 75 वर्षों मैं सहकारिता मंत्रालय नहीं बनने दिया। सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालय बनाया। आज इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। 


कांग्रेस का काम बस रैली निकालना और नकारात्मकता फैलाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम बस रैली निकालना विरोध करना और नकारात्मकता फैलाना है। सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन वाले पांच राज्यों में सभी भाजपा शासित हैं। इसमें एक भी कांग्रेस शासित राज्य शामिल नहीं है। 


दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए मोहन सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर करेंगे काम 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 50 लाख लीटर दूध उत्पादन का संकल्प लिया है। लक्ष्य बड़ा है पर इसको पूरा करने के लिए हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। 


दुधारू पशुओं का नस्ल सुधार किया जाएगा, जमीन के लिए राज्य सरकार ने दी सैद्धांतिक सहमति

केंद्रीय सहकारिता एवं उनके मंत्री अमित शाह ने कहा उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से 50 एकड़ भूमि मांगी थी, जिस पर उन्होंने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इस भूमि पर दुधारू पशुओं के नस्ल सुधार का काम किया जाएगा। इससे गौ माता बीमार नहीं पड़ेगी, दूध उत्पादन बढ़ेगा और देसी नस्लों का संवर्धन होगा। 


गृह मंत्री ने नई न्याय संहिताओं पर आधारित प्रदर्शनी का की उद्घाटन 

केंद्रीय गृह मंत्री ने दशहरा मैदान पर लगाई गई नई न्याय संहिताओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा पहले हमारी न्याय व्यवस्था तारीख पर तारीख के तानों से जानी जाती थी, एक डेढ़ साल बाद स्थिति बिल्कुल बदल जाएगी। एफआईआर दर्ज करने के 3 साल के अंदर सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिल जाएगा। इसके केंद्र में भारत के नागरिक के सम्मान, शरीर और संपत्ति की रक्षा को रखा गया है। 


मंच पर उनकी रही मौजूदगी 

मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, और जगदीश देवड़ा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री विश्वास सारंग, एदल सिंह कसाना, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, गोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, महापौर मालती राय आदि की मौजूदगी रही।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें