गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में पूरे नवंबर माह रहेगी कड़ाके की ठंड,आज 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

20 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में पूरे नवंबर माह रहेगी कड़ाके की ठंड,आज 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मध्यप्रदेश में पूरे नवंबर माह रहेगी कड़ाके की ठंड,आज 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में नवंबर माह की शुरुआत से ही तेज सर्दी की शुरुआत हो गई थी तब से ठंड का सितम लगातार जारी है।नवंबर में ही दिसंबर,जनवरी जैसे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।जहां भोपाल में सर्दी ने नवंबर में पिछले 84 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया वहीं इंदौर में भी पिछले 25 सालों में सबसे ज्यादा सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया है।मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में पूरे महीने ही सर्दी पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं।बुधवार को प्रदेश के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के 5 बड़े शहरों में से राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री,इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री,ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।

 

फिलहाल सर्दी से राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है जिनमें भोपाल,इंदौर,देवास,सीहोर, शाजापुर और राजगढ़ शामिल हैं।मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन प्रदेश में शीतलहर चलेगी उसके बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है हालांकि पूरे माह ही प्रदेश तेज ठंड की चपेट में नजर आएगा। 22 नवंबर को दक्षिण पूर्वी खड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है जिसके चलते ठंड में थोड़ी राहत मिल सकती है । इस साल सर्दी का सीजन भी ज्यादा लंबा चलने की संभावना है। मार्च के महीने में पहले पखवाड़े तक इसका असर रह सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें