गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश को जल्द मिलेगी तीसरी ‘नदी जोड़ो’ परियोजना की सौगात, 4000 करोड़ से बनेगी नहर

24 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश को जल्द मिलेगी तीसरी ‘नदी जोड़ो’ परियोजना की सौगात, 4000 करोड़ से बनेगी नहर

मध्यप्रदेश को जल्द मिलेगी तीसरी ‘नदी जोड़ो’ परियोजना की सौगात, 4000 करोड़ से बनेगी नहर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश की धरती पर एक और मेगा वाटर प्रोजेक्ट आकार लेने जा रहा है। देश को जल्द ही तीसरी नदी जोड़ो परियोजना की सौगात मिल सकती है। केन-बेतवा और बेतवा-कालीसिंध-चंबल लिंक के बाद अब केन-मंदाकिनी नदी लिंक परियोजना शुरू होने को तैयार है। चित्रकूट स्थित दीनदयाल शोध संस्थान की पहल के बाद मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच इस पर सहमति भी बन चुकी है। राज्य सरकार ने इसके लिए प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार कर लिया है।


110 किमी लंबी नहर, 250 MCM पानी का डायवर्जन

प्रस्ताव के अनुसार, दोनों राज्यों से 125-125 मिलियन क्यूबिक मीटर (MCM) पानी केन नदी से लेकर चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में डाला जाएगा। इसके लिए 110 किलोमीटर लंबी नहर बनाई जाएगी। यह 90 किमी ओपन कैनाल होगी जिसमें 20 किमी टनल से पानी गुजरेगा। पहले चरण में दोनों राज्यों के बीच हाई लेवल मीटिंग होगी। सहमति के बाद फाइनल DPR केंद्र को भेजी जाएगी।


4000 करोड़ की लागत — केंद्र देगा 90% रकम

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 4000 करोड़ रुपये होगी। केंद्र सरकार से 90%अनुदान मिलेगा, शेष 10% एमपी और यूपी सरकार मिलकर वहन करेंगी। यह फंडिंग प्रोजेक्ट को तेज गति दे सकती है और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की भारी उपलब्धता सुनिश्चित होगी।


कहां बनेगी नहर?

नहर सतना जिले की मझगवां तहसील के पेंड्रा गांव में बन रहे दौरी सागर बांध के जलग्रहण क्षेत्र में मिलेगी।

 वहीं से यह पानी मंदाकिनी तक पहुंचेगा। दौरी सागर बांध के डाउनस्ट्रीम में 8 किमी दूरी पर प्रसिद्ध शबरी वाटरफॉल है। यहीं पर 25 मेगावाट हाइड्रो पॉवर प्लांट लगाने का भी प्रस्ताव है।


क्या बदल जाएगा इस प्रोजेक्ट से?

 ✔ जल संकट वाले क्षेत्रों में राहत

 ✔ कृषि को नई ताकत

 ✔ बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी

 ✔ पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा

 ✔ यूपी-एमपी के बीच जल प्रबंधन का मजबूत मॉडल

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें