शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में मौसम के दिखे 2 रंग,कहीं आंधी बारिश का दौर तो कहीं गर्मी और उमस का असर

25 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में मौसम के दिखे 2 रंग,कहीं आंधी बारिश का दौर तो कहीं गर्मी और उमस का असर

मध्यप्रदेश में मौसम के दिखे 2 रंग,कहीं आंधी बारिश का दौर तो कहीं गर्मी और उमस का असर

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं आंधी-बारिश का दौर है तो कहीं तेज गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के करीब 20 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, अशोक नगर, टीकमगढ़, छतरपुर, मैहर, रीवा, सतना, पन्ना, सीधी, सिंगरौली, दमोह, जबलपुर, मंडला और बालाघाट शामिल हैं।इनमें से शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, मैहर, सीधी और सिंगरौली में ओले भी गिरे, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई जगह तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं जिन जिलों में बारिश नहीं हुई, वहां गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। राजधानी भोपाल में मंगलवार को दिनभर बादलों का डेरा रहा। उमस और बढ़ती गर्मी से लोग परेशान नजर आए। फरवरी में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। हालात ऐसे हैं कि लोग रात में पंखे चलाकर सोने को मजबूर हैं।

मार्च की शुरुआत भी बारिश के साथ 

मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा। मार्च की शुरुआत बारिश के साथ होने के आसार हैं। 1 और 2 मार्च को कई इलाकों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। किसी भी जिले में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया। सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में मौसम के ये बदले तेवर लोगों की दिनचर्या पर असर डाल सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें