बुधवार, 27 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब,6 जिलों में लू का रेड,19 में ऑरेंज और 22 में यलो अलर्ट जारी

27 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब,6 जिलों में लू का रेड,19 में ऑरेंज और 22 में यलो अलर्ट जारी
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  मध्यप्रदेश में नौतपे के दूसरे दिन भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा।इस दौरान प्रदेश के खजुराहो जिले में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रहा जबकि 16 शहरों में 44 डिग्री से ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को मौसम विभाग ने 6 जिलों निवाड़ी,टीकमगढ़,पन्ना छतरपुर,रीवा और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है।वहीं ग्वालियर, मुरैना,भिंड,दतिया,सागर दमोह मैहर,सीधी,सिंगरौली, मऊगंज, जबलपुर और मंडला सहित 19 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा राजधानी भोपाल, उज्जैन,विदिशा,रायसेन, सीहोर,शिवपुरी,रतलाम,खरगौन सहित 22 जिलों में तीव्र लू का यलो अलर्ट है।


प्रदेश में नौतपा में बारिश का ट्रेंड


मंगलवार को नौतपा में एक ओर जहां भीषण गर्मी का आलम रहा वहीं मौसम ने भी करवट ली और कुछ जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में नौतपा में बारिश होने का ट्रेंड है जो इस साल भी बदस्तूर जारी रहेगा। इसके चलते 28 मई से 3 दिन तक लोकल क्लाउडिंग के चलते नमी और आर्द्रता से बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 14 जिलों में पानी गिरने की संभावना जताई है। वहीं अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी का सिलसिला चलता रहेगा।मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी के चलते एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। लोगों से गर्मी में अधिक से अधिक पानी या शीतल पेय पीकर बॉडी को हाईड्रेट करने के लिए कहा है। साथ ही धूप में निकलने पर चेहरे को ढंक कर रखने के लिए भी कहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें