शनिवार, 23 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब , आज 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी

23 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब , आज 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  इस साल मध्यप्रदेश में गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ रही है।गर्मी के सितम के चलते नौतपे से पहले ही पूरा प्रदेश तीव्र गर्मी में झुलस रहा है। हर दिन बढ़ता तापमान लोगों के साथ ही पेड़-पौधों और जीव जंतुओं के लिए भी मुसीबत का सबब बन रहा है। इस समय लगभग पूरा मध्यप्रदेश ही भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी के प्रकोप के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही तेज गर्मी का अहसास होना शुरू हो जाता है।शुक्रवार को मध्यप्रदेश के नौगांव में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री और खजुराहो में 46.4 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। 


मौसम विभाग ने जारी की बचाव की एडवाइजरी


मौसम विभाग ने शनिवार को 41 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया है।आज प्रदेश के 3 जिलों टीकमगढ़,छतरपुर और पन्ना में तीव्र लू का रेड अलर्ट है,यहां तापमान 46 डिग्री से ज्यादा हो सकता है वहीं ग्वालियर,भिंड,मुरैना, श्योपुर,दतिया,राजगढ़,विदिशा,सागर,दमोह सहित 21 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है,यहां तापमान 43 से 46 डिग्री तक रह सकता है। साथ ही भोपाल, उज्जैन,रतलाम,खरगोन,खंडवा,बुरहानपुर, सीहोर,जबलपुर,मंडला और बड़वानी सहित 18 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी है और यहां भी तापमान 43 से 46 डिग्री तक जा सकता है।मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी के चलते एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। लोगों से गर्मी में अधिक से अधिक पानी या शीतल पेय पीकर बॉडी को हाईड्रेट करने के लिए कहा है। साथ ही धूप में निकलने पर चेहरे को ढंक कर रखने के लिए भी कहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें