गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सामाजिक न्याय आंदोलनों के प्रेरणा स्रोत के रूप में महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान को सदैव किया जाएगा याद : डॉ. मोहन यादव

28 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Jyotiba Phule, poster

Jyotiba Phule, poster

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज सुधारक, चिंतक व लेखक महात्मा ज्योतिबा गोविंदराव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान को सामाजिक न्याय आंदोलनों के प्रेरणा स्रोत के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा गोविंदराव फुले ने देश में प्रचलित अनेक रूढ़ियों को खत्म करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने दलितों एवं महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में भी आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया गया। 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत में कई सामाजिक न्याय आंदोलनों के प्रेरणा स्रोत के रूप में महात्मा फुले के योगदान को सदैव याद किया जाएगा।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें