
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। कटनी में सामने आए जमीन सौदे में गड़बड़ी के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन लिया है। उनके निर्देश पर सीएसपी नेहा पच्चीसिया को निलंबित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
कटनी जिले की सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर जमीन के 1.07 करोड़ रुपये के सौदे में कथित गड़बड़ी के आरोपों लगे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने एक्स पर पोस्ट भी किया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

