
भोपाल। मध्यप्रदेश में वाहनों पर कार्रवाई अब और भी हाई-टेक होने जा रही है। परिवहन विभाग 1 जनवरी 2026 से चालान सिस्टम पूरी तरह बदलने वाला है। अब न पुलिस रुकवाएगी और न चालान हाथों में दिया जाएगा। टोल प्लाज़ा और हाईवे पर लगे हाई-डेफिनिशन CCTV कैमरे वाहनों की HSRP (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट) को स्कैन कर सीधे मोबाइल पर ई-चालान भेजेंगे। इसके लिए वाहन मालिक का मोबाइल नंबर परिवहन विभाग के पोर्टल से लिंक होना अनिवार्य कर दिया गया है।
दिसंबर 2025 तक दो काम करना अनिवार्य
✔ मोबाइल नंबर पोर्टल पर अपडेट
✔ पुराने नंबर प्लेट हटाकर HSRP लगवाना
विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो वाहन स्वामी यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उन्हें भारी दिक्कतें उठानी होंगी।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना जरूरी
दतिया जिले के आंकड़े बताते हैं कि 01 अप्रैल 2019 से 12 नवंबर 2025 तक 1,11,617 वाहनों में नई HSRP लग चुकी है। लेकिन अब भी 62,911 वाहन बिना HSRP सड़क पर दौड़ रहे हैं — और यही विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
HSRP के बिना नहीं होंगे वाहन संबंधी काम
Transport Department में कोई भी सेवा नहीं मिलेगी:
परमिट
फिटनेस
टैक्स भुगतान
वाहन ट्रांसफर
NOC
परिवहन विभाग की ई-चालान ID भी सक्रिय कर दी गई है ताकि नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
हर नंबर प्लेट होगी कैमरे की पकड़ में
सभी कैमरों को परिवहन विभाग के डिजिटल पोर्टल से जोड़ा जा रहा है।वाहन कैमरे की रेंज में आए → नंबर प्लेट स्कैन → गड़बड़ी पकड़ी गई → तुरंत ई-चालान जारी
वाहन मालिकों के लिए अलर्ट!
अगर आप चाहते हैं की, आपका काम न रुके, गाड़ी न जब्त हो और बार-बार चालान न कटे तो दिसंबर 2025 से पहले HSRP और मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

