
भोपाल। गांधी सागर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि शासकीय सेवकों के लिए दो बच्चों के नियम को समाप्त कर दिया गया है। वहीं, मंदसौर जिले के बसई गांव में एग्रो पार्क के निर्माण को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री ने डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एग्रो पार्क में निवेश और रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। वहीं, रतलाम में बायोफार्मा पार्क बनाया जाएगा। पांढुर्णा में नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास और डीप टेक रिसर्च के लिए भूमि आवंटन को भी मंजूरी दी गई है। प्रदेश में औद्योगिक विकास, ऊर्जा, रोजगार, वन्यजीव संरक्षण और नशे से जुड़े मामलों के तत्काल निराकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी सागर डैम में प्रस्तावित पंप हाइड्रो परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इससे पानी की बर्बादी नहीं होगी। परियोजना में पानी का रीसाइकिल किया जाएगा और पीक आवर्स में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांधी सागर क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यहां वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, चंबल माता की आरती और अन्य पर्यटन गतिविधियां संचालित हो रही हैं। क्षेत्र में दूसरा चीता प्रोजेक्ट भी शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि वन्यप्राणियों के संरक्षण और उपचार के लिए रेस्क्यू सेंटर स्थापित किया जाएगा। वहीं, नशे से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश में छह नए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

