
भोपाल की राजनीति और चुनावी गणित में बड़ा झटका लगने वाला है। शहर की वोटर लिस्ट से 4 लाख 40 हजार से ज्यादा मतदाता गायब होने जा रहे हैं। कोई अपने पते पर नहीं मिला, कोई शहर छोड़ चुका है, तो हजारों ऐसे भी हैं जो अब इस दुनिया में ही नहीं रहे। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की रिपोर्ट सामने आते ही साफ हो गया है कि आने वाले चुनावों से पहले वोटर लिस्ट पूरी तरह बदलेगी।
4.42 लाख वोटर्स हटाने की तैयारी, 33 हजार से ज्यादा मृत
बुधवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, ASDR (मृत, एबसेंट, शिफ्टेड, डबल) और ‘नो मैपिंग’ कैटेगरी को मिलाकर कुल 4 लाख 42 हजार से ज्यादा वोटर्स पाए गए हैं, जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इनमें से 33 हजार से ज्यादा मतदाता मृत पाए गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में वोटर्स या तो अपने पते पर नहीं मिले या स्थायी रूप से कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं।
‘नो मैपिंग’ के 1.21 लाख वोटर्स को मिलेगा आखिरी मौका
भोपाल में 1 लाख 21 हजार 21 वोटर्स ऐसे पाए गए हैं, जिनका 2003 की वोटर लिस्ट के अनुसार कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इन्हें ‘नो मैपिंग’ की श्रेणी में रखा गया है।
इन सभी वोटर्स को नोटिस जारी किया जाएगा और उन्हें 50 दिन के भीतर जरूरी दस्तावेज पेश करने का मौका मिलेगा। यदि इस अवधि में रिकॉर्ड नहीं मिला, तो नाम स्थायी रूप से काट दिए जाएंगे।
SIR का डिजिटलाइजेशन पूरा, 16.83 लाख फॉर्म ऑनलाइन
भोपाल में SIR का पूरा काम डिजिटलाइज कर दिया गया है। कुल 16 लाख 83 हजार 414 वोटर्स के फॉर्म डिजिटलाइज किए ग, कुल वोटर्स का 5.69 प्रतिशत ‘नो मैपिंग’ की श्रेणी में आया, 50 दिन में जिला प्रशासन इनका रिकॉर्ड ढूंढेगा।
दो दिन तक चला महा-वेरिफिकेशन, कलेक्टर से प्राचार्य तक मैदान में
ASDR कैटेगरी के वोटर्स की जांच के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया।
551 अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर लगाए गए
15-16 दिसंबर को घर-घर जाकर जांच
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने खुद 92 वोटर्स का वेरिफिकेशन किया
दो दिन तक कलेक्टर से लेकर कॉलेज प्राचार्य तक जांच में जुटे रहे
7 विधानसभा: कहां कितने वोटर्स गायब?
गोविंदपुरा सबसे आगे, बैरसिया सबसे पीछे
नरेला विधानसभा
मृत: 6,099
शिफ्टेड: 66,196
एबसेंट: 6,329
डबल: 539
गोविंदपुरा विधानसभा
शिफ्टेड: 61,404
एबसेंट: 26,809
मृत: 6,304
डबल: 831
बैरसिया विधानसभा (सबसे कम आंकड़े)
मृत: 2,506
एबसेंट: 1,822
परमानेंट शिफ्ट: 7,849
डबल: 704
हुजूर विधानसभा
एबसेंट: 25,816
शिफ्टेड: 32,126
मृत: 5,611
डबल: 2,273
भोपाल मध्य – 67,199 वोटर्स
भोपाल दक्षिण-पश्चिम – 63,662 वोटर्स
भोपाल उत्तर – 51,417 वोटर्स
1 लाख से ज्यादा वोटर्स मिले ही नहीं
ASDR और ‘नो मैपिंग’ डेटा मिलाकर 3020 ऐसे वोटर्स भी सामने आए, जिनके नाम पहले से वोटर लिस्ट में दर्ज हैं।
चारों कैटेगरी को मिलाकर कुल 4.42 लाख से अधिक मतदाता शामिल हैं, जिन पर अब नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
सबसे ज्यादा नाम कहां कटेंगे?
गोविंदपुरा – 98,390
नरेला – दूसरे नंबर पर
भोपाल मध्य – तीसरे पर
हुजूर – चौथे पर
दक्षिण-पश्चिम – पांचवें पर
उत्तर – छठवें पर
बैरसिया – सातवें नंबर पर
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

