गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP के मल्हारगढ़ थाने को देशभर में 9वीं रैंक,गृह मंत्री अमित शाह ने की घोषणा, CM मोहन यादव ने दी बधाई

29 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मोहन यादव

मोहन यादव

N
डेस्क रिपोर्टर

मंदसौर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर कॉन्फ्रेंस में देशभर के श्रेष्ठ थानों की रैंकिंग घोषित की, जिसमें मंदसौर के मल्हारगढ़ थाने को टॉप-10 में 9वीं रैंक मिली , 70 पैमानों पर सफल यह प्रदेश का इकलौता थाना है।

सीएम मोहन यादव और डीजीपी ने बधाई दी । मल्हारगढ़ थाना देशभर के टॉप-10 उत्कृष्ट थानों में नौवें स्थान पर रहा, जो न केवल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे देश में पुलिस सेवा के उच्च मानकों का प्रतीक बन गया है ।
मल्हारगढ़ थाने को यह स्थान अपराध दर में कमी, प्रकरणों के शीघ्र निपटारे, थाने की स्वच्छता, पुलिसकर्मियों के व्यवहारिक कौशल और समुदाय-केंद्रित सेवाओं जैसे मानदंडों पर पूर्ण अंक प्राप्त करने के कारण मिला , यह प्रदेश का इकलौता थाना है, जो इस कठिन परीक्षा में सफल हुआ , इस सफलता को महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले मल्हारगढ़ एसडीओपी नरेंद्र सौलंकी व तत्कालीन थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पंवार रहें ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर मल्हारगढ़ थाने की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, “यह हमारी पुलिस की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है. मंदसौर जिले का यह थाना अब पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा.” उन्होंने थाने के प्रभारी अधिकारी और स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर अतिरिक्त पुरस्कार की घोषणा भी की है।

मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने इसे “महान गौरव का पल” बताते हुए कहा कि मल्हारगढ़ थाने ने न केवल अपराध ग्राफ को नीचे रखा, बल्कि जनता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित किए , उन्होंने बताया कि मूल्यांकन में अपराध के प्रकरण सुलझाने की औसत अवधि मात्र 45 दिनों से कम रही, जो राष्ट्रीय औसत से 30 प्रतिशत बेहतर है , थाने की स्वच्छता और डिजिटल सेवाओं ने भी पूर्ण अंक हासिल किए।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें