
भोपाल। छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई डीजीपी कॉन्फ्रेंस में मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाने को देश के श्रेष्ठतम पुलिस थानों की रैंकिंग में 9वां रैंक प्राप्त हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक से पहले अपने संबोधन में बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अपराध के ग्राफ, आपराधिक प्रकरणों को सुलझाने की अवधि, स्वच्छता, अधिकारियों-कर्मचारियों के व्यवहार जैसे 70 मापदंडों के परीक्षण के आधार पर प्राप्त यह रैंक प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह की ओर से यह पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ थाने के पूरे स्टॉफ को भी बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश मंडपम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रजत पदक प्राप्त होने की बधाई भी दी। एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर आयोजित मेले में मध्यप्रदेश के मंडप को ग्वालियर किले की थीम पर विकसित किया और मंडपम केंद्र में मुरैना जिले के 64 योगिनी मंदिर को दर्शाया गया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

