
ग्वालियर। मध्य प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव और अवकाश के आदेश जारी किए हैं।
ग्वालियर संभाग में 10 डिग्री से नीचे पारा
संभाग के कई जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। सर्दी के साथ-साथ धुंध और कोहरे ने भी परेशानी बढ़ा दी है।
कलेक्टर के आदेश के बाद बदली स्कूलों की टाइमिंग
ग्वालियर जिले में ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला कलेक्टर ने स्कूलों की टाइमिंग बदलने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने रविवार देर रात (21 दिसंबर) आदेश जारी किया।
अब सुबह 9 बजे के बाद खुलेंगे स्कूल
जारी आदेश के अनुसार, ग्वालियर जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं शासन से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल आगामी आदेश तक सुबह 9 बजे के बाद ही संचालित होंगे।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
अनूपपुर में थर्ड डिग्री ठंड का असर
जिले में ठंड का असर और भी ज्यादा है। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।
में हालात ऐसे हैं कि ओस की बूंदें तक जम रही हैं, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी हो रही है।
कक्षा 1 से 5 तक दो दिन की छुट्टी
ठंड की गंभीर स्थिति को देखते हुए अनूपपुर जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किया है।
कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।
कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल समय में बदलाव किया गया है।
सुबह की पहली पाली 9:30 बजे से पहले नहीं लगेगी।
अभी राहत के आसार नहीं
प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल सख्त बना हुआ है। ठंड और कोहरे के चलते आने वाले दिनों में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है और हालात के अनुसार आगे भी फैसले लिए जा सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

