गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एसआईआर में मंडला जिला प्रशासन की बड़ी उपलब्धि, जिले को प्रदेश में चौथे स्थान पर काबिज कराया

30 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Collector mandla somesh Mishra

Collector mandla somesh Mishra

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार काम करते हुए मंडला जिला प्रशासन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा सोमेश मिश्रा के निर्देशन में मंडला जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर काबिज हुआ है। साथ ही शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाला प्रदेश का पहले आदिवासी जिला है।

जिले में 4 नवंबर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम चल रहा है। यह 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में चल रहे पुनरीक्षण कार्य को विशेष प्राथमिकता दी गई। जिसकी वजह से जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर काबिज हो पाया है। यह उपलब्धि उनके निर्देशन में टीम की तकनीकी दक्षता, बेहतर समन्वय, समयबद्ध कार्यप्रणाली और निरंतर प्रगति समीक्षा का प्रत्यक्ष परिणाम है।


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 29 नवंबर की शाम 6 बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों- 105 बिछिया, 106 निवास और 107 मंडला ने गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेशन कार्य में 100 फीसदी लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।

 

वनांचल क्षेत्र की चुनौतियों के बीच टीम ने रचा कीर्तिमान

घने वन क्षेत्रों, दुर्गम भौगोलिक स्थिति और सीमित नेटवर्क सुविधाओं वाला जिला है, वहां यह सफलता कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है। नेटवर्क समस्या, कठिन भू-भाग, दूरदराज़ के गांव और लगातार फील्ड में कार्यरत टीमों के सामने अनेक बाधाएं थीं, इसके बावजूद जिला प्रशासन की टीम ने दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। टीम ने अदम्य जज़्बे के साथ क्षेत्रीय कठिनाइयों को पीछे छोड़ते हुए काम किया। यहां तक की रात के समय में भी ऑनलाइन डेटा फीडिंग और दस्तावेज़ अपलोड का कार्य जारी रहा, जिससे जिले ने डिजिटाइजेशन कर शत प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की।

 

कलेक्टर ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं          

एसआईआर कार्य में मिली इस शानदार सफलता पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा ने सभी ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, सुपरवाइजर सहित इस कार्य में जुटे सभी कर्मचारियों और टीमों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। जिले के इस सामूहिक प्रयास ने यह सिद्ध कर दिया है कि बेहतर नेतृत्व, समर्पित टीम और समयबद्ध कार्ययोजना से किसी भी लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें