रविवार, 19 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

समाज में समरसता और अपनत्व की भावना बढ़ाते हैं सामूहिक विवाह: डॉ. मोहन यादव

19 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
समाज में समरसता और अपनत्व की भावना बढ़ाते हैं सामूहिक विवाह: डॉ. मोहन यादव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh



भोपाल। उज्जैन में नगर निगम की ओर से रविवार को कार्तिक मेला मैदान पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 112 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। आयोजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह समाज में समरसता और अपनत्व की भावना बढ़ाते है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वैवाहिक संस्कार एक दिन का आयोजन नहीं बल्कि अक्षय मूल्यों और अक्षय संस्कारों की स्थापना हैं। विवाह संस्कार दो परिवार को जोड़ने का प्रसंग होता है। उन्होंने कहा कि उज्जैन की पावन धरा पर धर्म का सबसे अनूठा संगम हो रहा है। एक ओर बेटियों का कन्यादान कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सिंहस्थ 2028 के लिए विकास कार्यों की आधारशिला रखी जा रही है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के हाथ पीले करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना वरदान बन गई है। 13 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2026 तक प्रदेश में कुल 1 लाख 57 हजार 769 हितग्राहियों का विवाह और निकाह कराया गया है। करीब 867 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई। उज्जैन में योजना के अंतर्गत दो वर्षों में कुल 641 जोड़ों का विवाह व निकाह कराया गया है, जिसमें 3 करोड़ 52 लाख रुपए से अधिक की सहायता राशि सरकार ने दी।


कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, महापौर टटवाल, पार्षदगण, संजय अग्रवाल, ओम जैन उपस्थित रहे।



21 करोड़ रुपए से हरसिद्धि की पाल से होगा रामघाट मार्ग का चौड़ीकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 को श्रद्धालुओं का अनुभव आध्यात्मिक और सुविधापूर्वक बनाने के लिए लगभग 21 करोड़ रुपए से हरसिद्धि की पाल से रामघाट मार्ग का चौड़ीकरण, 13.30 करोड़ रुपए की लागत से श्री महाकाल लोक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड निर्माण का कार्य,4.55 करोड़ रुपए से नीलगंगा सरोवर का पुनर्जीवन का कार्य,1.11 करोड़ रुपए से सोलह सागर के पुनर्जीवन का कार्य,1.59 करोड़ रुपए की लागत से कालिदास उद्यान को आधुनिक रूप से विकसित करने का कार्य,7.73 करोड रुपए से विक्रम कीर्ति मंदिर परिसर सभागार के संरक्षण और बांगड भवन को मुद्रा संग्रहालय के रुप में विकसित करने का कार्य, 8.55 करोड़ रुपए की लागत से विक्रम कीर्ति संग्रहालय को एक आधुनिक आकर्षक व सुव्यवस्थित रूप प्रदान करने के कार्यों का भूमि पूजन अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर किया जा रहा है।


. अटल मिशन फॉर रीजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन 2.0 (AMRUT 2.0) अंतर्गत लागत ₹4.55 करोड़ से नीलगंगा सरोवर का वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन कर सरोवर की जल धारण क्षमता में वृ‌द्धि, जल गुणवत्ता में सुधार तथा दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। 


. 1.11 करोड़ रुपए से सोलह सागर का संरक्षण, पुनर्जीवन एवं उन्नयन कर जल गुणवत्ता में सुधार, पारिस्थितिक संतुलन की स्थापना तथा नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना।


. 1.59 करोड़ रुपए की लागत से कालिदास उद्यान को आधुनिक रूप से विकसित किया जाएगा।


. विक्रम कीर्ति संग्रहालय को रुपए 8.55 करोड़ की लागत से एक आधुनिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रूप प्रदान किया जाएगा। 


. श्री महाकाल महालोक में पैदल यात्री मार्ग पर 2500 मीटर लंबे शेड स्ट्रक्चर लगाने का कार्य राशि रुपए 13.30 करोड़ की लागत से किया जाएगा। लागत राशि रुपए 7.73 करोड से विक्रम कीर्ति मंदिर परिसर सभागार के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित कर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें