गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

खरगोन में करोड़ों की चोरी का खुलासा! दो शातिर गिरफ्तार, 15 लाख का माल बरामद

21 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
खरगोन में करोड़ों की चोरी का खुलासा! दो शातिर गिरफ्तार, 15 लाख का माल बरामद

खरगोन में करोड़ों की चोरी का खुलासा! दो शातिर गिरफ्तार, 15 लाख का माल बरामद

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रिपोर्ट : अजय तिवारी 

खरगोन। निमरानी में किराना व्यवसायी के घर हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बलकवाड़ा थाना पुलिस ने बेहद शातिर दो चोरों को गिरफ्तार कर करीब 15 लाख रुपये का माल बरामद किया है। इसमें 9 लाख 70 हजार रुपये नगद, सोने की दो अंगूठियां, कान के सोने के झाले सहित अन्य ज्वेलरी शामिल है।


दीवार फांद कर की थी बड़ी चोरी

9 नवंबर की रात बदमाशों ने निमरानी स्थित किराना व्यवसायी के घर की दीवार फांदकर प्रवेश किया। घर में रखे बैग से 12 लाख 10 हजार रुपये नकद और अलमारी में रखे सोने के जेवर चुरा लिए। इस बड़ी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।


तीन थानों की टीम ने मिलकर किया खुलासा

खरगोन एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने मंगलवार को मीडिया के सामने केस का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन थाना क्षेत्रों की संयुक्त पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।


आरोपी बदमाश कौन हैं?

संजय भावरे, निवासी ओझर, जिला बड़वानी

राजेश नागर, निवासी राजपुर, जिला बड़वानी

दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।


पुलिस को मिलेगा इनाम

पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 लाख 70 हजार रुपये नकद और सोने के जेवरात बरामद किए हैं। कुल बरामद सामग्री की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। एसपी वर्मा ने कहा कि इस सफलता के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें