शनिवार, 23 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट का छात्र मयंक मात्रे जाएगा नासा, शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुआ चयन

23 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट का छात्र मयंक मात्रे जाएगा नासा, शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुआ चयन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। बालाघाट जिले के सांदीपनि विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र मयंक मात्रे ने मध्यप्रदेश नाम रोशन किया है। आईएसएससी 2026 में मयंक मात्रे ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस आधार पर उनका चयन नासा एजुकेशन टूर के लिए हुआ है। 


मयंक मात्रे ने इंटरनेशनल स्पेस साइंस कम्पटीशन (आईएसएससी) में ऑल इंडिया पहली रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उन्हें ग्रांड विनर घोषित किया गया और आगामी सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले निशुल्क नासा एजुकेशन टूर के लिए चयनित किया गया है। इस दौरान उन्हें केनेडी स्पेस सेंटर, ऑरलैंडो का भ्रमण, अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय परिसर का अवलोकन, थीम पार्क अनुभव व डिज़्नी स्प्रिंग्स जैसी शैक्षणिक और प्रेरणादायक गतिविधियों में सहभागिता का अवसर मिलेगा।


यह प्रतियोगिता Go4Guru की ओर से देशभर के स्कूल और महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। मयंक ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी निरंतर मेहनत, अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि वे नियमित अध्ययन के साथ इसरो, नासा व स्पेस साइंस से संबंधित विषयों का लगातार अध्ययन करते रहे।


विद्यालय के उप प्राचार्य हुमराज पटले के नेतृत्व में विद्यालय में विज्ञान, नवाचार एवं समग्र विकास आधारित गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। विद्यालय में नियमित अकादमिक संवाद, शिक्षक समीक्षा बैठकें, योजनाबद्ध शैक्षणिक गतिविधियां और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विभिन्न प्रक्रियाएं संचालित की जाती हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें