
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विकास की नई तस्वीर उभरने लगी है! कोलार और बैरागढ़ में अब सीवेज की समस्या इतिहास बनने वाली है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 155 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेगा सीवेज सिस्टम का भूमिपूजन कर इसकी शुरुआत की। यही नहीं कटारा बर्रई में 29 करोड़ रुपए से बने सांदीपनि स्कूल का शुभारंभ और बंजारी में 10 करोड़ रुपए की लागत से बने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे आयोजित हुआ, जिसमें मंत्री विश्वास सारंग, राव उदयप्रताप सिंह, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
पहले कोलार पिछड़ा था, अब राजधानी की पहचान है : विधायक शर्मा
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा, “पहले कोलार में न सड़कें थीं, न सीवेज सिस्टम… लेकिन आज कोलार पूरी तरह बदल गया है। राजधानी की पहली सिक्सलेन सड़क यहां बनी है। 18 खेलों के लिए अब नया स्टेडियम है।” उन्होंने CM से 16 एकड़ जमीन पर रामलीला मैदान बनाए जाने और कटारा में दीनदयाल उपाध्याय के नाम से स्टेडियम निर्माण की भी मांग की।
खेलों का बड़ा केंद्र बनेगा बंजारी — मंत्री सारंग
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “यह स्टेडियम युवाओं को खेल का बड़ा प्लेटफॉर्म देगा और उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी।”
अमृत 2.0 में कैसे बदलेगा सीवेज सिस्टम?
कुल लागत: 155 करोड़ रुपये
पूरा होने की समयसीमा: नवंबर 2028
प्रभावित वार्ड:
बैरागढ़: 4, 5, 6
कोलार: 80, 81, 82, 83, 84, 85
लाउखेड़ी में STP और गुफा मंदिर, भैरवपुर, दीपड़ी, छाप, बर्रई में पंपिंग स्टेशन बनेंगे
➡️ 20,000 घरों को सीवेज कनेक्शन
➡️ 1.5 लाख से अधिक लोगों को फायदा
➡️ 5,284 मैनहोल चैंबर + 10,568 चैंबर स्थापित
किन इलाकों को मिलेगा फायदा?
प्रमुख क्षेत्रों की सूची:
बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर)
बैरागढ़ फाटक रोड, लेक सिटी, कुम्हार मोहल्ला, गुरुद्वारा रोड, सब्जी मंडी, मिनी मार्केट, लालघाटी, नयापुरा, सैनिक कॉलोनी, टी वार्ड, सावन नगर, विजय नगर, विट्ठल नगर आदि सभी कॉलोनियां
कोलार रोड
दामखेड़ा, बैरागढ़ चिचली, सिंगापुर सिटी, जेके टाउन, सनखेड़ी, इंडस होम्स, कटारा, सागर गोल्डन पाम, 11 मील, नटराज फेस-1-2-3, सिग्नेचर 360 सहित आसपास के बड़े हाउसिंग एरिया
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

