भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून के आने से पहले प्री मानसून की गतिविधियां लगातार चालू है। इस बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और पारे में खासा उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को मध्यप्रदेश में जहां एक तरफ कई जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं अधिकतम तापमान 46 डिग्री जा पहुंचा इससे गर्मी और उमस से लोग परेशान दिखे। करीब 20 शहरों में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया।बीते 24 घंटों में प्रदेश के 5 बड़े शहरों में से राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, जबलपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया।
आज 16 जिलों में बारिश की चेतावनी
मध्यप्रदेश में प्री मानसून में कई जिलों में काफी अच्छी बारिश हो चुकी है। बुधवार को भी मौसम विभाग ने बड़वानी,खंडवा,खरगोन, बुरहानपुर,हरदा,बैतूल,नर्मदापुरम,छिंदवाड़ा, पांढुर्णा,जबलपुर,सिवनी सहित 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है,साथ ही भोपाल,इंदौर, रायसेन,सीहोर,देवास विदिशा, उज्जैन,नीमच, आगर मालवा,ग्वालियर,भिंड, मुरैना,दतिया,शिवपुरी,कटनी,उमरिया,मैहर,सतना सहित 39 से अधिक जिलों में गर्मी और उमस भरा दिन रहेगा। वहीं मानसून के आगमन के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। मध्यप्रदेश में 18-20 जून के बीच मानसून की एंट्री हो सकती है हालांकि प्रदेश में मानसून की संभावित तिथि 15 जून है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

