बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में आधी रात का आतंक! कारोबारी ने भीड़ में लहराई रिवाल्वर, युवक को पीटा, पुलिस ने की FIR

01 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में आधी रात का आतंक! कारोबारी ने भीड़ में लहराई रिवाल्वर, युवक को पीटा, पुलिस ने की FIR

भोपाल में आधी रात का आतंक! कारोबारी ने भीड़ में लहराई रिवाल्वर, युवक को पीटा, पुलिस ने की FIR

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल की सड़कों पर रविवार देर रात ऐसा मंजर दिखा, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया! फतेहगढ़ इलाके में एक कारोबारी ने अचानक अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर हवा में लहराई… लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही मिनटों में सड़क रणक्षेत्र में बदल गई और फिर पुलिस ने दिखाई सख्ती!


राजू टी स्टॉल के सामने 20 मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा

घटना भोपाल के फतेहगढ़ स्थित राजू टी स्टॉल के सामने की है। रविवार रात करीब 20 मिनट तक सड़क पर अफरातफरी मची रही। एक स्विफ्ट कार में पहुंचे कारोबारी ने अचानक अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर हवा में लहराना शुरू कर दिया।


कारोबारी नशे में था, युवक से की मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कारोबारी नशे की हालत में था। इसी दौरान— एक युवक के साथ हाथापाई की, मुक्के भी मारे और मौके पर मौजूद लोगों को धमकाया। लोगों ने साहस दिखाते हुए कारोबारी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


टायर फटा… और निकल गई रिवाल्वर!

प्रधान आरक्षक नसीम खान ने बताया, "विनोद शर्मा ईदगाह हिल्स में रहते हैं और पोल्ट्री फॉर्म का संचालन करते हैं। उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। रविवार रात जब वे राजू टी स्टॉल के सामने से गुजर रहे थे, तभी उनकी कार का टायर फट गया।" नशे की हालत में विनोद को लगा कि भीड़ उन पर हमला करने आ रही है, इसी भ्रम में उन्होंने रिवाल्वर निकाल ली।


रिवाल्वर लहराते ही मच गई अफरातफरी

जैसे ही विनोद ने भीड़ की ओर रिवाल्वर तानी मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, लोग दुकानें छोड़कर भागने लगे।कुछ युवक डर के मारे जमीन पर बैठ गए वहीं स्थिति बेकाबू होती देख किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


FIR दर्ज, 27 आर्म्स एक्ट में केस

पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, विनोद वहां से फरार हो चुका था। अब पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है


इलाके में दहशत, लोगों में आक्रोश

घटना के बाद फतेहगढ़ क्षेत्र में लोगों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, "अगर समय रहते पुलिस नहीं आती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।"

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें