मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

शादी के 21 दिन बाद CM मोहन यादव के बेटे-बहू नर्मदा परिक्रमा पर, ओंकारेश्वर से शुरू हुई 15 दिन की पवित्र यात्रा

24 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शादी के 21 दिन बाद CM मोहन यादव के बेटे-बहू नर्मदा परिक्रमा पर, ओंकारेश्वर से शुरू हुई 15 दिन की पवित्र यात्रा

शादी के 21 दिन बाद CM मोहन यादव के बेटे-बहू नर्मदा परिक्रमा पर, ओंकारेश्वर से शुरू हुई 15 दिन की पवित्र यात्रा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु और बहू डॉ. इशिता ने शादी के महज 21 दिन बाद नर्मदा मैया की शरण ले ली है। सोमवार 22 दिसंबर को दोनों ने ओंकारेश्वर से नर्मदा परिक्रमा की शुरुआत की, जो करीब 15 दिन में पूरी होगी।


उज्जैन में हुआ था विवाह

पिछले महीने 30 नवंबर को उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में डॉ. अभिमन्यु का विवाह खरगोन जिले की डॉ. इशिता से हुआ था। नवविवाहित जोड़ा अब सीधे आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ा है।


पूरा परिवार साथ

नर्मदा परिक्रमा में अभिमन्यु-इशिता के साथ उनकी बड़ी बहन डॉ. आकांक्षा यादव, जीजा जी और बड़े भाई वैभव यादव अपनी पत्नी के साथ शामिल हैं। पूरा परिवार मिलकर मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहा है।


15 दिन में पूरी होगी यात्रा – जानिए पूरा रूट

ओंकारेश्वर से शुरू हुई यह नर्मदा परिक्रमा महेश्वर, बड़वानी, राजपीपला-गरुड़ेश्वर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र), भरूच होते हुए नर्मदा सागर संगम यानी खंभात की खाड़ी तक जाएगी। करीब 15 दिन में यात्रा पूरी होने की उम्मीद है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें