मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में उछाल,3 दिन बाद फिर गिरेगा पारा

03 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में उछाल,3 दिन बाद फिर गिरेगा पारा

मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में उछाल,3 दिन बाद फिर गिरेगा पारा

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 2 दिनों से रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।नए साल के पहले दिन से सर्दी के तेवर थोड़े नरम दिखे और लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिली।हालाकि ठंड के कम होते ही प्रदेश में घने कोहरे की चादर बिछ गई।खासतौर से प्रदेश के उत्तरी हिस्से में इसका असर देखने को मिलेगा वहीं 3 दिन बाद रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 5 बड़े शहरों में राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री किया गया। रात में पारे में जहां दूसरे दिन भी उछाल देखा गया वहीं दिन का तापमान लुढ़क कर 23.6 डिग्री रह गया जिससे दिन में भी सर्दी का अहसास होता रहा। प्रदेश के अन्य शहरों में से इंदौर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री, जबलपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी 5.4 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा बना रहा 

जनवरी में 15-16 दिन चलेगी शीतलहर

इस सीजन में ठंड के साथ प्रदेश में कोहरे की दोहरी मार के चलते यातायात व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। एक तरफ कोहरे की वजह से कई फ्लाइट रीशेड्यूल करना पड़ी हैं वहीं ट्रेनें भी विलंब से चल रही है। वाहन चालकों को भी परिदृश्यता कम होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश को जनवरी में प्रदेश में 15-16 दिन शीतलहर चलने का अनुमान है।इस माह के दूसरे हफ्ते से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा जो पूरे महीने बना रहेगा। पहाडों पर हो रही बर्फबारी,पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के चलते जनवरी में प्रदेश में सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं ।इसके साथ ही भोपाल,इंदौर सहित कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें