बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मंत्री कृष्णा गौर ने आशिमा मॉल फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही देरी पर व्यक्त की अप्रसन्नता

21 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्री कृष्णा गौर ने आशिमा मॉल फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही देरी पर व्यक्त की अप्रसन्नता
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा मॉल फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही देरी पर गहरी अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में यातायात के दबाव को कम करने और आमजन की सुविधा के उद्देश्य से इस परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।


मंत्री कृष्णा गौर ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय "समाधान" में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि आशिमा मॉल से बावड़िया गांव होते हुए सेज अपोलो अस्पताल के समीप नर्मदापुरम मार्ग को जोड़ने वाला प्रस्तावित फ्लाईओवर बनेगा। जो क्षेत्र की आबादी के सुगम आवागमन के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में गति लाएं और कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न करें।

 

समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि प्रस्तावित फ्लाईओवर की कुल लंबाई लगभग 1,183 मीटर होगी। इसमें 733 मीटर मुख्य ब्रिज स्ट्रक्चर तथा दोनों ओर लगभग 400 मीटर लंबी एप्रोच एवं सर्विस रोड का निर्माण शामिल है। इस सेतु की चौड़ाई 15.5 मीटर निर्धारित की गई है। 


यह फ्लाईओवर आशिमा मॉल के समीप से प्रारंभ होकर बावड़िया गांव को पार करते हुए सेज अपोलो अस्पताल के निकट नर्मदापुरम मुख्य मार्ग से जुड़ेगा। इसके निर्माण से संपूर्ण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और नागरिकों को आवागमन में सुगमता प्राप्त होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें