शनिवार, 27 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मंत्री कृष्णा गौर ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को लिखा पत्र, ईएसआईसी अस्पताल को 300 बिस्तरीय बनाने और चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने की रखी मांग

27 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्री कृष्णा गौर ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को लिखा पत्र, ईएसआईसी अस्पताल को 300 बिस्तरीय बनाने और चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने की रखी मांग
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा है। उन्होंने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल (ईएसआईसी) सोनागिरी के उन्नयन और चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग रखी है। 


मंत्री कृष्णा गौर ने पत्र में लिखा है कि यह अस्पताल भोपाल, मंडीदीप, सतलापुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों तथा उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थान है। वर्तमान में लगभग 6.5 लाख बीमित कामगार इस अस्पताल से जुड़े हुए हैं। पूर्व में यह अस्पताल राज्य शासन के श्रम विभाग द्वारा राज्य कर्मचारी बीमा सेवाएं द्वारा संचालित था। 22 जून 2023 को केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय ने इसका संचालन अपने हाथ में ले लिया। आज भी केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय के नियंत्रण में है। 


मंत्री ने बीमित श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए अस्पताल को 300 बिस्तरीय बनाने के साथ आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, विशेष चिकित्सकों, मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता और सेकेंडरी व सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के विस्तार के लिए निवेदन किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें