गुरुवार, 20 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह बोले- एक समावेशी समाज का निर्माण ही हमारी प्राथमिकता

20 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह बोले- एक समावेशी समाज का निर्माण ही हमारी प्राथमिकता
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को समान अधिकार, समान अवसर और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। एक समावेशी समाज का निर्माण ही हमारी प्राथमिकता है।


होटल पलाश में न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन व साइटसेवर्स इंडिया के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि दिव्यांगजन महज शासकीय योजनाओं के लाभार्थी नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास की मुख्यधारा के समान सहभागी हैं। मंत्री  “Building an Inclusive Madhya Pradesh: A Decade of the RPwD Act and State Disability Policy Dialogue” विषय पर आयोजित उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।


मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार अधिनियम के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने के लिए संकल्पित है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (RPwD Act), 2016 के लागू होने के दस वर्ष पूरे होना देश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू इस अधिनियम ने देश में दिव्यांगता के प्रति सोच और दृष्टिकोण को नई दिशा दी है।


मंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय संवाद इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम है। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के अधिकारों, समान अवसर, समावेशी विकास तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन सहित मध्यप्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए नीतियों और व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें