शनिवार, 30 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अमरकंटक धाम में चल रहे ‘स्वच्छता व कुण्ड सेवा अभियान’ में हुए शामिल, किया श्रमदान

30 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अमरकंटक धाम में चल रहे ‘स्वच्छता व कुण्ड सेवा अभियान’ में हुए शामिल, किया श्रमदान
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। पंचायत, ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अमरकंटक धाम स्थित नर्मदा नदी के उद्गम स्थल पर 29 से 31 मई तक आयोजित ‘स्वच्छता अभियान व कुण्ड सेवा अभियान’ में शामिल हुए। उन्होंने श्रमदान भी किया। मंत्री ने कहा कि मां नर्मदा केवल आस्था की प्रतीक नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन और अस्तित्व का आधार हैं।


मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हमारी नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक को अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। नदियों का संरक्षण केवल धार्मिक दायित्व नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन का आधार है। यदि आज हम जल स्रोतों और उद्गम स्थलों को संरक्षित करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियां जल संकट से बच सकेंगी।


मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के माध्यम से पूरे प्रदेश में जल संरचनाओं के पुनर्जीवन, नदियों की स्वच्छता और जनजागरण के कार्यों को व्यापक गति मिली है। अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर किया गया यह श्रमदान उसी पर्यावरण-संरक्षण के संकल्प का जीवंत उदाहरण है, जो समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करेगा। जनसहभागिता से जल संरक्षण के इस प्रयास को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।


मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन और निर्विकार पथ के सेवाभावी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संचालित इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर उद्गम और कुण्ड क्षेत्र की स्वच्छता, संरक्षण और सेवा कार्यों में अपना योगदान दिया। 







पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें